आयुष्मान भारत योजना देश में चल रही सभी स्वास्थ्य योजनाओं में सबसे खास है, जो की मुफ्त इलाज की सुविधा देती है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है और इस कार्ड से हर साल 5 लाख तक का मुफ्त इलाज में मिलता है।
आयुष्मान कार्ड के तहत लाभ सिर्फ उन अस्पतालों में मिलता है जो इस योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं। ऐसे में आपका जानना जरूरी है कि आपके नजदीक कौन से अस्पताल इस योजना के अंतर्गत आते है, जिससे की आप समय पर इलाज प्राप्त कर सकते है। आइये जानते है आयुष्मान कार्ड के तहत आने वाले हॉस्पिटल की सूची कैसे देख सकते है।
आयुष्मान हॉस्पिटल लिस्ट चेक करें
आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के सरकारी और प्राइवेट दोनों प्रकार के अस्पताल रजिस्टर्ड किये गए है। आयुष्मान रजिस्टर्ड हॉस्पिटल लिस्ट चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in विजिट करे।
- होम पेज पर दाहिने ऊपर की तरफ Find Hospital ऑप्शन पर क्लिक करे।

- अगले पेज पर निम्न जानकारी भरे
- राज्य
- जिला
- अस्पताल का प्रकार
- अस्पताल का नाम
- Empanelment Type
- इसके बाद कैप्चा दर्ज करे और Search बटन पर क्लिक कर दे।
- क्लिक करते ही आपके सामने आपके क्षेत्र के अस्पतालों की सूची खुल जाएगी।
- इस सूची में शामिल अस्पतालों में आप ₹5 लाख तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते है।