आयुष्मान कार्ड लिस्ट और स्टेटस चेक करें 2026

भारत सरकार की और से नागरिको को मुफ्त में स्वास्थ्य लाभ देने के लिए आयुष्मान कार्ड जारी किया गया है। अगर अपने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते है कि आपका कार्ड बना है या नहीं, तो इसके लिए स्टेटस चेक करना होगा।

आयुष्मान कार्ड लिस्ट और स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल- beneficiary.nha.gov.in पर जाये या फिर एप में लॉगिन करे। 
  • लॉगिन करने के लिए Beneficiary Login ऑप्शन पर क्लिक करे। 
  • अब यहाँ आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करे और ऑथेंटिकेशन के लिए Auth Mode चुनकर, OTP दर्ज करके लॉगिन करे। 
  • लॉगिन करते ही आपको अगले पेज पर Scheme, State, Sub-Scheme और District को चुने। 
  • अब आपको परिवार से संबंधित सदस्यों की आयुष्मान कार्ड लिस्ट और स्टेटस देखने के लिए, Family ID या आधार नंबर दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद आपके परिवार के सदस्यों की आयुष्मान कार्ड लिस्ट और स्टेटस सामने आ जाएगा। 
  • अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखाई देगा। 
  • आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के लिए KYC पूरा करे और फिर Ayushman Card PDF डाउनलोड कर सकते है।