आयुष्मान भारत योजना के तहत आने वाले परिवारों को आयुष्मान कार्ड दिया जाता है,जिससे नागरिको को अस्पतालों में ₹5 तक का इलाज फ्री में मिलता है।
अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है तो घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
आयुष्मान कार्ड आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट – beneficiary.nha.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर login as Beneficiary ऑप्शन पर क्लिक करे।

- अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे और OTP से verify करे,Captcha दर्ज करके Login पर क्लिक करे।
- इसके बाद नया पेज खुल जाएगा यहाँ अपना Scheme, State, Sub-Scheme, District , District जैसी जानकारी भरे।

- अब आपके सामने परिवार के सभी सदस्यों की सूची आ जाएगी। जिस भी सदस्य का कार्ड नहीं बना है उसके नाम के आगे Not-Generated दिखाई देगा।

- आप जिस भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है उसके नाम के आगे Action बटन पर क्लिक करे।
- आधार कार्ड को OTP से सत्यापन करे और सदस्य का फोटो अपलोड करे।

- फोटो अपलोड करने के बाद सभी जरूरी जानकारी भरकर सबमिट पर क्लिक करे।
- सत्यापन होने के बाद आपकी डिटेल्स State Health Agency (SHA) द्वारा ऑनलाइन वेरीफाई की जाती है।

- जैसे ही आयुष्मान कार्ड Approval हो जाएगा, आप उसे डाउनलोड कर सकते है।
पात्रता
- अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वाले परिवार आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।
- उम्मीदवार की आयु 16 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- जिन भी नागरिको का घर कच्चा है और घर एक कमरे का है, ऐसे परिवार आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।
- यदि किसी परिवार में दिव्यांग है और परिवार में कोई दूसरा कमाने वाला नहीं है तो परिवार योजना के दायरे में आते है।
- सफाई का काम करने वाले, कचरा बीनने वाले और स्वच्छता से जुड़े कर्मचारी इसके पात्र है।
- ऐसे परिवार जिनके पास जमीन नहीं है और सिर्फ मजदूरी करके घर चला रहे है, वह परिवार पात्र है।